1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट, हो जाएंगे कंगाल

भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट, हो जाएंगे कंगाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 06:37 pm IST

अगर इसे सही दिशा और तरीके से रखा जाएं तो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए मनी प्लांट का शुभ फल पाने के लिए किस दिशा और किस तरह लगाना होगा बेहतर।

money plant- India TV Hindi
money plant

धर्म डेस्क: वास्तु के अनुसार माना जाता है कि मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है। जिसे घर पर सही दिशा और तरीके से लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसके कारण कभी भी आपके घर धन की कमी नहीं होती है।   

कई लोग तो सोचते है कि अगर मनी प्लांट चुराकर लाया जाएं तो इसका ज्यादा इफेक्ट पड़ता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा कुछ नहीं है। अगर इसे सही दिशा और तरीके से रखा जाएं तो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए मनी प्लांट का शुभ फल पाने के लिए किस दिशा और किस तरह लगाना होगा बेहतर।

सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए सबसे उचित दिशा आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा का कोना है।

इस दिशा के देवता गणेश जी को बताया जाता है। गणेश जी अमंगल का नाश तो करते ही हैं, साथ ही हर काम को सफल बनाने में सहायता भी करते हैं। अतः इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, परिवार में शांति का माहौल रहता है और कई प्रकार की मुसीबतों से छुटाकारा मिलता है।

इस दिशा में न लगाएं
जहां सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, वहीं गलत दिशा का चुनाव करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर-पूर्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट को कभी भी ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा मनी प्लांट के पौधे के लिये सबसे निगेटिव मानी गई है. इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों पर भी असर पड़ता है।

अगली स्लाइड में जानें मनी प्लांट के बारें में और बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल