1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर पर लगाएं तुलसी का पौधा, रहेगी आपके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: घर पर लगाएं तुलसी का पौधा, रहेगी आपके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2019 06:53 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 11:46 am IST

astu Tips About Basil Plant: अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। जानें सही दिशा के साथ इसे घर पर लगाने के फायदे।

Tulsi Plant- India TV Hindi
Tulsi Plant

Vastu Tips About Tulsi Plant: अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी घर के आंगन में लगाने की प्रथा हजारों साल पुरानी है। तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती और अन्य बुराइयां भी घर और घरवालों से दूर ही रहती है। तुलसी का पौधा वास्तुशास्त्र के नज़रिए से कितना फायदेमंद है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

भारत के हर घर में तुलसी का पौधा आपको मिल ही जाएगा। तुलसी का पौधा हर लिहाज़ से शुभ माना जाता है। और वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे का काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। वास्तु के मुताबित तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता भी मिलती है।

इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा ना लगे। अन्यथा इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तुशास्त्र के आधार पर तुलसी का पौधा आपको सही दिशा का चुनाव करने के बाद ही रखना चाहिए।

Vastu Tips: इन दिशा में कभी भी न रखें पौधे, जानें आखिर कौन सी दिशा है बेस्ट

Vastu Tips: इस जगह पर रखें झरने या पानी का शो पीस, साथ ही जानें घर पर इसे रखने का कारण

Vastu Tips: दुकान में उत्तर दिशा को छोड़कर और कहां बैठ सकते हैं?

दुकान पर इस दिशा में रखें तिजोरी, फिर देखें कैसे दिन दो गुनी रात चौगुना होगा बिजनेस में लाभ

Vastu Tips: दुकान में चाहिए बरकत तो इन 5 वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल