1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हाथ की नहीं, पैर के तलवे की रेखाओं से जानें अपना भविष्य

हाथ की नहीं, पैर के तलवे की रेखाओं से जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2016 08:37 am IST,  Updated : Mar 30, 2016 10:56 am IST

आमतौर में आपने सुना होगा कि आपकी कुंडली और हाथ की रेखाओं के बीच एक अच्छा संबंध होता है, लेकिन आप जानते है कि आपके पैर की रेखाएं भी आपके भाग्य के लिए काफी मायने रखती है। जी हां आपकी पैरो की रेखाएं भी आपका पूरा भविष्य बता सकती है। जानिए कैसे?

foot soles
foot soles

इस शास्त्र के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने पैर के तलवों के रंग, चिह्न और शेप को देखकर हर बात बता सकता है कि उसके पैर क्या कहते है उसके भविष्य के बारें में। आपको पता है कि हाथों की तरह की हमारे पैरे के तलवे में भी शुभ चिह्न होते है। जो कि ऐसे दिखाई नहीं देते है। कुछ ऐसे चिह्न होते है जो यह बताते है कि वह दुनिया के राजा है और सभी उनकी प्रजा है।

सामुद्रकि शास्त्र के अनुसार शंख, छत्र, तलवार, सांप, कमल का फूल, झंडा आदि चिह्न बहुत ही शुभ माने जाते है। यह चिह्न रंक को भी राजा बना देते है। तो फिर देर किस बात की जानिए आपके पैर के तलवे आपके भविष्य के बारें में क्या कहते है।

तलवे के आकार से जानें भविष्य

अगर आपके तलवे सपाट हैं, चौड़े हैं या फिर कुछ टेड़े-मेड़े आकार के हैं, तो इससे आपके बारें में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ऐसें लोग समाज से जुडे होते है। ऐसे लोगों को समाज सेवा करना बहुत ही पसंद होता है। साथ ही यह बिल्कुल खुल विचारों वाले होते है।  दूसरों की मदद करना, हर परिस्थिति में अडिग रहना इनके स्वाभाव का एक हिस्सा है।

आपके पैरों का रंग क्या कहता है?
इस शास्त्र में आपके पैरों के रंग के हिसाब से भी आपका भविष्य बताया गया है जिसके अनुसार इस तरह बताया गया है।

अगर हो सफेद रंग के तलवे
अगर आपके तलवों का रंग सफेद रंग का है। तो आप बिल्कुल भी धार्मिक प्रवृत्ति के नहीं है। जिसके कारण इस क्षेत्र में आप बहुत कम रुचि लेते है। आप अपने मन का हमेशा करते है। किसी दूसरे की बात नहीं सुनते है। साथ ही यह लोग शराबी होते है।

अगली स्लाइड में पढ़े क्या कहते हैं आपके पैरों के तलवे के रंग से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल