1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हाथ की नहीं, पैर के तलवे की रेखाओं से जानें अपना भविष्य

हाथ की नहीं, पैर के तलवे की रेखाओं से जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2016 08:37 am IST,  Updated : Mar 30, 2016 10:56 am IST

आमतौर में आपने सुना होगा कि आपकी कुंडली और हाथ की रेखाओं के बीच एक अच्छा संबंध होता है, लेकिन आप जानते है कि आपके पैर की रेखाएं भी आपके भाग्य के लिए काफी मायने रखती है। जी हां आपकी पैरो की रेखाएं भी आपका पूरा भविष्य बता सकती है। जानिए कैसे?

know about your future lines of the foot soles
know about your future lines of the foot soles

अगर हो सांवले या मटमैले रंग के तलवे
अगर आपके तलवे सांवले या मटमैले रंग के हैं तो इस तरह के व्यक्ति सभी परिस्थितियों में खुश रहने वाले होते हैं। इन्हें आप स्वभाव की दृष्टि से एक महान इंसान कह सकते हैं। साथ ही इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

यह अपने जीवन में बहुत ही सामान्य रुप से रहते है। इन्हें अपने जीवन में कई जगह घूमने का मौका मिलता है। धन की कमी कभी आ भी जाती है तो यब सकारात्मक सोच रखते है। जिसके कारण यह कभी दुखी नहीं होते है।

अगर हो पीले रंग के तलवे
अगर आपके पीले रंग के तलवे है तो सावधान हो जाइए आपको हमेशा धन की कमी बनी रहती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपके पैरों के तलवे पीले, साथ ही अंगुलियां मोर के पंजों की तरह खुली-खुली व पांव में नीली नसें उभरी हुई हों तथा तलवा हमेशा ठंडा रहता हो तो ऐसे व्यक्ति जीवनभर पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं। यदि धन इनकी जिंदगी में आता भी है, तो वह अनचाहे रूप से खर्च हो जाता है।

अगली स्लाइड में पढ़े क्या कहते हैं आपके पैरों के तलवे के रंग से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल