1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 जून को है अधिक मास की अमावस्या, इस दिन राशिनुसार ये काम करने से हो जाएंगी हर कामना पूरी

13 जून को है अधिक मास की अमावस्या, इस दिन राशिनुसार ये काम करने से हो जाएंगी हर कामना पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 01:32 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। किसी भी माह की अमावस्या के दिन स्नान-दान और श्राद्ध आदि का बहुत महत्व है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

amawasya
amawasya

मिथुन राशि
अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पर किसी की बुरी नजर लगी है, जिसके कारण वो करियर में आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो आज के दिन शाम के समय जब दिन ढल जाये और थोड़ा अंधेरा हो जाये तो एक मुट्ठी राई के दाने लें। अब उन राई के दानों को अपने बच्चे के सिर पर सात बार घूमाइए। 6 बार क्लॉक वाइज़ घूमाना है और एक बार एंटी क्लॉक वाइज़ घूमाना है। इस प्रकार बच्चे के सिर से राई के दाने वारने के बाद, किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में थोड़े-थोड़े राई के दाने फेंक दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे को लगी बुरी नजर दूर होगी और वो करियर मे आगे बढ़ पायेगा।

कर्क राशि
अगर आप अपने जीवन में पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं या अपने आस-पास खुशियों का संचार करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद एक लोटे में थोड़े-से काले तिल डालें और किसी लाल फूल वाले पौधे में वो जल डाल दें। इसके साथ ही चिड़ियों को दाना भी डालें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल