1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र: वार के अनुसार करें दुर्गा सप्तशती पाठ, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजें

नवरात्र: वार के अनुसार करें दुर्गा सप्तशती पाठ, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2016 07:37 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 07:38 pm IST

शास्त्रों के अनुसार नवरात्र के दिनों में हर दिन सप्तशती पाठ का अपना अलग महत्व है, लेकिन यह जरुरी नही है कि सिर्फ नवरात्र के दिन सप्तशती का पाठ करने से आपको फल मिलता है। इसे आप किसी भी दिन कर सकते है। इसका फल भी आपको दिन के अनुसार ही मिलता है।

goddess durga
goddess durga

  • अगर आप रविवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करते है, तो मां आप पर अति प्रसन्न होगी। जिससे इसका फल नौ गुना अधिक प्राप्ति होगा।
  • सोमवार के दिन  दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपको एक हजार गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है।
  • अगर आपने मंगलवार के दिन  दुर्गा सप्तशती का पाठ किया तो आपको जो फल सौ पाठ करने में मिलता है। वो इस दिन मिल जाएगा।
  • बुधवार के दिन मां अम्बें का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से एक लाख पाठ के बराबर फल मिलता है।
  • अगर आपने गुरूवार और शुक्रवार के दिन मां का प्रेमपूर्वक ध्यान करते दुर्गा सपतशती का ध्यान करने से दो लाख चंडी पाठ के बराबर फल मिलता है। साथ ही यह मां लक्ष्मी का भी दिन होता है। जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।
  • शनिवार के दिन मां अम्बें का ध्यान करना बहुत ही शुभ है इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपको एक करोड़ चंडी पाठ के फल के बराबर फल मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल