1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह में त्योहार आने से परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा। यह परिवार के साथ आनंद मनाने का समय कहा जा सकता है कुल मिलाकर आपके आमदनी में वृद्धि होगी जिससे संभावित खर्च को पूरा करने में आपको टेंशन नहीं होगी। मानसिक ताजगी अधिक रहेगी। परिवारजनों की ओर से आमदनी होती दिखाई देगी।

गुप्त विद्या सीखने का शौक पैदा होगा। जो इस क्षेत्र से पहले से जुड़े है उन्हें लाभ होगा। जो जातक प्रकाशन के व्यवसाय में हैं उन्हें धार्मिक विषयों से संबंधित कार्य अधिक रहेगा और उसे करने से लाभ भी होगा। परंतु प्रेमीजन की तबियत में कुछ न कुछ गड़बड़ रहने की संभावना है।

इस समय आपको किसी के साथ संबंध जोड़ने का अवसर मिलेगा। नये व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की शुरूआत होने की संभावना भी प्रबल है। माता के स्वास्थ्य की थोड़ी संभाल करनी पड़ेगी। घर से संबंधित कोई नया कार्य शुरू करेंगे। घर बेचने का विचार हो तो उस कार्य में तेजी आएगी और जो खरीदने का विचार हो तो सौदा पक्का कर सकते हैं, परंतु भले-बुरे हर पहलू का विचार करके ही कोई निर्णय करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल