1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह शुक्र भी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए आपके लाभ भाव में शुक्र-बुध और गुरु जैसे तीन शुभ ग्रह होने से वर्तमान समय में आप को आर्थिक लाभ होगा। विशेषकर जीवन साथी के कारण तथा ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की अपेक्षा रख सकते हैं।

विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधित समस्या समाधान तथा विदेश में अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे जातकों की इस दिशा में गतिविधि तेज होगी। इस समय अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा। विवाह के इच्छुक जातकों को भी योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना प्रबल है। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, वे विवाह का निर्णय करेंगे और परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना प्रबल रहेगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आर्थिक रूप से शुभ रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल