1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर बारहवें भाव अर्थात् कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिससे आपकी राशि से बारहवें भाव में शुक्र, बुध और गुरू की युति आपके खर्च की मात्रा बढ़ाएगी। विदेश से अथवा दूर की जगह से अवश्य फायदा मिलेगा। मौसा पक्ष से भी लाभ होगा तथा शुभ समाचार मिलेगा।

भाई बहनों के लिए खर्च होगा।धार्मिक यात्रा अथवा जन सेवा के कार्यों भी खर्च होने की संभावना बन रही है। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नर्इ अच्छी वस्तु, गैजेट्स, फर्नीचर आदि की खरीदी होगी। वर्तमान समय में आप कोई प्रोपर्टी खरीदने अथवा बेचने का भी विचार बना सकते हैं।

इस समय विशेषकर आपके स्वास्थ्य के लिए सावधानी रखना खूब जरूरी है। विशेषकर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति खाने पीने में ध्यान रखें। लंबे समय से वसीयत-वारसी के रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। विशेषकर गूढ़विद्या में रुचि बढ़ेगी। जो लोग गूढ़विद्या में जुड़े हुए हैं, वे इस समय अच्छे से अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल