1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कन्या अर्थात् आपकी राशि से दसवें भाव में से गुजर रहा है। दसवें भाव में बुध, गुरू और शुक्र का योग आपको व्यापार में नए अवसर दिलाएगा। व्यापार में नवीन कार्यशैली अपनाकर आप आगे बढ़ेंगे। साथ ही, नौकरी में भी प्रमोशन का योग बनेगा।

सार्वजनिक जीवन और प्रोफेशनल जीवन में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपको वर्तमान समय में तन-मन और धन से अपने कार्य के प्रति समर्पित बनेंगे। आपके परिवार में भी शांति और मेल-मिलाप का वातावरण बनेगा।

आपकी माता की तबीयत भी अच्छी होती जाएगी। माता के साथ कोई मतभेद होगा तो वह भी दूर होगा। जिन लोगों को हृदय संबंधी तकलीफ है। उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा। हालांकि, सामने वाले पक्ष के प्रेम संबंध में क्लेश या मन का मेल दिखाई नहीं देगा। प्रिय व्यक्ति आप से दूर जाएगा अथवा उसकी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

संतान के सुख के लिए शुभ समय है। परंतु, जो माता-पिता हैं, उन्हें किसी कारण से संतान से दूर रहना पड़ सकता है। हालांकि, इसके सकारात्मक कारण रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आमदनी की दृष्टि से अधिक अच्छा दिखाई दे रहा है। सप्ताह का अंतिम दिन जीवन साथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल