1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए, आपकी राशि से दूसरे भाव में गुरू शुक्र और बुध का योग आपको पारिवारिक और वित्तीय तरीके से बहुत अच्छा फल प्रदान करेगा। आगामी थोड़े समय में आप किसी वस्तु की खरीदी, ज्वैलरी और सोना-चांदी अथवा नई चीज-वस्तु की खरीद हो सकती है।

अभी से लेकर वर्ष के अंत तक के समय में आप शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। लॉटरी-सट्टे आदि में अप्रत्याशित अचानक लाभ भी मिल सकेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। वर्ष के अंत तक किसी जगह आपके अधीन काम करने वाले लोगों की तरफ से सहयोग मिलेगा। नौकर चाकर का सुख अच्छी मात्रा में मिलता रहेगा।

वर्तमान समय में विशेषकर जो संगीत के क्षेत्र में हैं उनको जोरदार सफलता मिलने की संभावना है। आप सेमिनार अथवा सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। जल्दी ही मधुर वाणी के कारण लाभ होने की संभावना है। जो जातक मार्केटिंग में हैं, वे भी वर्तमान समय में अच्छा टारगेट पूरा कर सकते हैं।

सप्ताह के शुरूआती समय में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध भी शुभ और आर्थिक लाभ दिलाने वाला है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल