1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 04:52 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपकी राशि से चौथे भाव में बुध-शुक्र और गुरू की युति आपकी प्रोपर्टी या जमीन-वाहन के लिए किसी भी काम में खूब शुभ फल प्रदान करेगी। इसके बाद इस समय किसी डिग्री की पढ़ाई से संबंधित परीक्षा है तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए विशेष शुभ फलदायी है।

नौकरी और व्यापार से संबंधित कार्य भी पूर्ण होंगे। फ्रेशर्स को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और उधारी संबंधी काम पूर्ण करने के लिए भी शुभ समय है। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीय कर सकेंगे और किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आपका अहित करने वाले लोग भी इस समय कुछ नहीं कर पाएंगे।

मौसेरे पक्ष से भी फायदा होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध अपेक्षा से अधिक खर्च होगा, इसलिए हाथ पर नियंत्रण रखें। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अथवा मौज मस्ती पर खर्च होने की संभावना है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। क्रोध और जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है। सप्ताह का अंतिम दिन आप के लिए सुख शांति और प्रगतिमय बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल