1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अपनी बर्थ डेट से जानिए कब चमकेगी आपकी तकदीर

अपनी बर्थ डेट से जानिए कब चमकेगी आपकी तकदीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 08:26 am IST,  Updated : Nov 17, 2017 08:27 am IST

अंक ज्योतिष के द्वारा आप अपनी बर्थ डेट से आसानी से ये बात जान सकते है कि आज और आने वाला कल आपका और आपके परिजनों, दोस्तो का कैसा जाएगा। जानिए कैसे

NUMEROLOGY- India TV Hindi
NUMEROLOGY

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र का एक भाग अंक ज्योषित है। जिसमें आप अपने अंको द्वारा हर समस्या का निदान हो सकता है। इसी आधार पर अंक ज्योतिष के द्वारा आप अपने जन्म की तारीख से ये बात आसानी से जान सकते है कि आज और आने वाला समय आपके लिए क्या फायदा लेकर आ रहा है।

अंक ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताएं है। जिसके द्वारा आप आसानी से अपनी बर्थ डेट् बात को जान सकते है। कि आपका और दूसरों का समय कैसा जाएगा। जिन्हें मूलांको के नाम से जाना है। जानिए मूलांको के आधार पर कैसा रहेगा आपका दिन।

ऐसे देखें मूलांक

मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानि यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है।

आपके करियर, जीवनसाथी, कार्यक्षेत्र और भाग्योदय की भी जानकारी देता है। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है वे अपने जन्मदिनांक को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते हैं। जैसे जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। (1+1=2)। इसी तरह अन्य मूलांक आपस में जोड़कर निकाले जा सकते हैं।  मूलांक आपके जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जानिए ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश से कि आपके मूलांक के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

1. आज का दिन सफलता के मार्ग खोलने वाला है। आप जो भी काम की शुरूआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
2. आज आपको काम के सिलसिले में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे आपको थकान महसूस होगी।
3. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है, जल्द ही आपको कोई गुडन्यूज़ मिलेगी।
4. आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा । लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आज आपको छुटकारा मिलेगा।
5. आज आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं ,  आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
6. आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। और मन ही मन कोई बड़ी योजना भी बना सकते है।
7. नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शुभ है, आपको काफी धनलाभ होगा।
8. आज ऑफिस में  दिन शानदार रहेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
9. आज धनलाभ का योग बन रहा है, व्यापार में काफी तरक्की होगी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल