1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए आखिर चैत्र के नवरात्र क्यों होते है ख़ास

जानिए आखिर चैत्र के नवरात्र क्यों होते है ख़ास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2016 06:57 am IST,  Updated : Apr 07, 2016 06:58 am IST

हिंदू कैलेण्डर के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना चैत्र प्रतिपदा को ही होती है। जोकि हिंदू कैलेण्डर का पहला दिवस होता है। माता के सभी भक्त वर्ष का शुभारंभ साल के पहले दिन से अगले नौ दिनो तक माता की पूजा कर शुभांरभ हुए करते है।

GODDESS durga- India TV Hindi
GODDESS durga

धर्म डेस्क: 8 अप्रैल से नवरात्र शुरु हो रहे है। जिसके कारण हर घर में मां के आगमन की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। इस बार नवरात्र 8 दिन के है। फिर भी यह नवरात्र शारदीय नवरात्र से अधिक महत्व रखते है। नवरात्रों में मां दुर्गा अपने असल रुप में प्रथ्वी में ही रहती है।

 ये भी पढ़े-

इन नौ दिनों में पूजा कर हर व्यक्ति माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहता है। जिसके लिए वह मां के नौ स्वरुपों की पूजा-अर्चना और व्रत रखता है। जिससे मां की कृपा उन पर हमेशा बनी रहें। जानिए चैत्र नवरात्र इतने ख़ास क्यों होते है।

हिंदू कैलेण्डर के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना चैत्र प्रतिपदा को ही होती है। जोकि हिंदू कैलेण्डर का पहला दिवस होता है। माता के सभी भक्त वर्ष का शुभारंभ साल के पहले दिन से अगले नौ दिनो तक माता की पूजा कर शुभांरभ हुए करते है। इस चैत्र नवरात्रि को वंसत नवरात्री के नाम से भी जाना जाता है।

इस चैत्र नवरात्री को राम नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्मदिवस था जो की चैत्र के अन्तिम दिन पड़ता है। चैत्र नवरात्रि उत्तरी भारतीय प्रदेशों में ज्यादा प्रचलित है। महाराष्ट्र में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत गु़ड़ी पड़वा, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से होती है।

चैत्र नवरात्रि के दिन माता दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों को समर्पित होते है। शरद नवरात्रि के दौरान अनुष्ठान चैत्र भी किए जाते है इसलिए शरद नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि की घटस्थान की पूजा विधि समान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल