1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि

महीने की शुरूआत आपके लिए आनंददायक और कार्य में सफलता दिलाने वाली है। आप किसी तीर्थ स्थल यात्रा करें, ऐसी संभावना भी है।

आप व्यवसाय विस्तार संबंधी एवं आमदनी के नए स्रोत खड़े करने के लिए कार्य कर सकते हैं। हालांकि, परिवार में थोड़ा मतभेद रहने की संभावना रहेगी।

नर्इ वस्तु की खरीदी होगी। भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा। संतान के विषय में अच्छा समाचार मिलेगा।

संतान इच्छुक जातक इस संदर्भ में पहल कर सकते हैं। नए प्रेम संबंधों की शुरूआत व वर्तमान संबंधों में आत्मीयता बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

अचानक कोई लाभ होगा। शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में सोच समझकर किया गया साहस लाभ देगा। वसीयत से जुड़े किसी काम का समाधान हो सकता है तथा यदि इस संबंध में कोर्ट केस चल रहा हो तो आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है।

माता की नाजुक तबीयत को लेकर थोड़ी – बहुत चिंता रहेगी। उधारी, लोन, बाकी भुगतान की वसूली जैसे कार्य हल होंगे। माह के अंत में आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा।

जीवन साथी के साथ संबंधों में भी मतभेद रहेंगे। व्यर्थ की भाग दौड़ अथवा कोर्ट-कचहरी की तकलीफ हो सकती है।

टिप्सः कुत्तों को बिस्कुट एवं दूध डालें। आेम कं केतवे नमः का मंत्र जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल