1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि

माह के शुरूआती कुछ दिन आपके लिए खूब उत्तम साबित होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और आवक, उधार वसूली तथा बिजनस अथवा नौकरी के लिए सकारात्मक संयोग बनेंगे। हालांकि, अभी कोई नया काम शुरू न करें।

आप में भावुकता अधिक रहेगी। मन में आनंद और उमंग की मात्रा अधिक रहेगी। अस्वस्थ्यता के साथ मानसिक बेचैनी अधिक रहेगी। परिवार और जीवन साथी के साथ मतभेद या विवाद होने की संभावना है।

माह के उत्तरार्ध में कार्यों में सरलता महसूस करेंगे। परिवार तथा जीवन साथी के साथ भी सुखमय समय व्यतीत करेंगे। आपके आर्थिक तथा उधार वसूली के सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे।

एक बात याद रखें कि इस पूरे वर्ष आप शेयर बाजार में जोखिम न उठाएं अन्यथा लाख के हजार होते समय नहीं लगेगा। नौकरी में अपनी कुशलता से प्रगति कर सकेंगे।

आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के धंधे से संबंधित समस्या या उनके स्वास्थ्य की तकलीफ से भी राहत मिलेगी। अंतिम दिनों में आप को गुस्सा और आवेश से बचने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं।

शांति और धीरज से काम लेने से सभी काम सफल होंगे। आप को आहार-विहार के प्रति अत्यधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

टिप्सः सूर्य नारायण की पूजा करें। हर रविवार सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं। इस समय गायत्री मंत्र बोलें। इसके पश्चात आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल