1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि

इस माह के शुरूआती सप्ताह में शुक्र राशि बदलकर कर्क अर्थात् आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए लाभदायी बनेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में वित्तीय लाभ होगा और आमदनी में वृद्धि तथा उधारी के लिए उत्तम योग बन रहा है। आपको वर्तमान समय में लोगों का सहयोग बढ़िया तरीके से प्राप्त हो सकता है।

आपकी यश कीर्ति और मान बढ़ाने वाला काम होगा। 10 एवं 11 तारीख़ को लाभेश और लग्नेश का परिवर्तन होने से आप सभी प्रकार से प्रगति करने का विचार और लाभकारी सकारात्मक निर्णय लेंगे।

आपको स्त्रियों से भी लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्य की शुरूआत में परिवार का साथ मिलता रहेगा। उत्तरार्ध की शुरूआत में प्रोपर्टी संबंधित अटके हुए कार्य का समाधान निकलेगा।

विवाह के लिए उत्सुक जातक को जीवन साथी की खोज पूरी होगी। हृदय की उदासीनता अथवा अशांति भी कम होगी। जिन लोगों को हृदय की तकलीफ है, उन्हें पीड़ा कम होगी। 24 से 25 तारीख़ आर्थिक और वित्तीय लाभ प्रदान करने वाली होगी।

इसके पश्चात थोड़ी परेशानी व बेचैनी रहने के साथ साथ उम्मीद से कम लाभ मिलने की संभावना है। 27 और 28 तारीख को आप महसूस करेंगे कि लाभ आप की मुट्ठी से रेत की तरह निकल रहा है।

टिप्सः मंगलवार को मीठी वस्तु प्रसाद के रूप में दूसरे लोगों को बांटें एवं उग्र वाणी पर कंट्रोल रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल