1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

माह की शुरूआत में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। इसके अलावा, मंगल मार्गी हो रहा है, जो नौकरी में तकलीफ कम करेगा। आपकी मानसिक प्रफुल्लिता बढ़ेगी और कितने ही रुके हुए कार्य पूरे होने से आप को कार्य संतुष्टि भी महसूस होगी।

जीवन साथी के कारण आप को कोई लाभ मिलता रहेगा। उनके साथ आपकी आत्मीयता बढ़ेगी और दोनों एक दूसरे को अधिक अच्छी तरह से समझकर जवाबदारियां मित्रवत निभाने का प्रयास करेंगे।

शुक्र और सूर्य के कारण आप को थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी। लंबी यात्रा अथवा धार्मिक यात्रा में अड़चन दूर होगी। जो लोग मास्टर डिग्री करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

17 एवं 18 के आस पास आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आप मानसिक प्रसन्नता महसूस करेंगे। 22 एवं 23 तारीख़ को काम में अवरोध और हृदय में थोड़ी-बहुत बैचेनी हो सकती है।

आप के कर्म स्थान में राहु का गोचर वर्ष के अंत तक रहने वाला है, जो आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए भी विशेषकर ऐसी छोटी भूल प्रमोशन के बदले मुसीबत के गड्डे में धकेल सकती है। माह अंत का समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी आशास्पद है।

टिप्सः वाहन चलाने में ध्यान रखें। हर रोज संकट नाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल