1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि

माह के प्रथम सप्ताह दौरान सार्वजनिक जीवन में आपको मान सम्मान मिलेगा। धार्मिक या लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। प्रेम संबंध अच्छा समय गुजरेगा।

संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपको पढ़ाई या संतान से संबंधित कोई चिंता या तकलीफ है, तो वे कम हो सकती है। खर्च की मात्रा भी कम होगी।

जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि, दूसरे सप्ताह दौरान भाग्य बल घटेगा, जिससे कितनी ही बार हाथ में आया हुआ लाभ छीन जाने की परिस्थिति भी बन सकती है।

माह उत्तरार्ध में सामान्य कार्य पूर्ण करने में आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कार्यों में भी विलंब महसूस करेंगे। इसके कारण खर्च बढ़ने की संभावना है।

आर्थिक मामलों की बात करें तो आमदनी में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। मित्रों और बुजुर्गों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में भी आपको बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। गूढ़ विद्या में गहरा अध्ययन करने के इच्छुक जातकों के लिए आशा भरा समय है।

ससुराल पक्ष में आपका सम्मान बढ़े, ऐसा कार्य संपन्न होगा। हालांकि, आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक फेरबदल होगा अथवा अवरोध के कारण अटक जाने की संभावना रहेगी।

टिप्सः सूर्य का रत्न माणिक धारण करें। तांबे का कड़ा हाथ में पहनें। शनिवार का उपवास करें। शनिवार को कोर्इ खट्टी वस्तुएं खाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल