1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि

इस माह के शुरूआती पखवाड़े में आपको घर परिवार की थोड़ी चिंता रहेगी। घर में कुछ नया करने की इच्छा हो अथवा घर बदलने की इच्छा प्रबल रहेगी।

 प्रेमीयुगलों को बार-बार मुलाकात करने की इच्छा जागृत होगी।बुध और सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वे शुक्र के साथ युति बनाएंगे।

साथ ही मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है जो शनि के साथ युति बनाएगा। आप हर कार्य में तर्क बुद्धि से आगे बढ़ेंगे। आपको हड्डी के दर्द से संबंधित तकलीफ रहेगी। कभी गलत विचारों में पड़ जाएंगे और परेशानी उठाएंगे परंतु किसी समय आपके भाग्य के बल पर कोई अच्छा कार्य भी हो जाएगा।

माह के उत्तरार्ध में जातकों को मित्रों का सहयोग उत्तम रहेगा। बड़े भाई-बहन के भी मदद करने के लिए तैयार रहने से आपके मन को आनंद रहेगा। आपको बड़ों, मित्रों के साथ गुरुजनों के लिए खर्च करना होगा।

सरकारी काम में थोड़ी परेशानी खड़ी होगी। यदि कोर्ट से संबंधित कोई केस चल रहा हो तो उसमें विलंब होगा, उसमें खर्च भी अधिक करना पड़ेगा।

जीवन साथी के साथ खट्टे-मीठे झगड़े चलते रहेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। छोटे भाई बहन आपकी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे, जिससे आपको मन में ग्लानि रहेगी।

टिप्सः हर शनिवार को पीपल की पूजा करें। पीपल के तने के पास तेल का दीपक जगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल