1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि

माह के पूर्वार्ध में आप को परिवार में सुख शांति मिलेगी और माता से अधिक लगाव रहने की संभावना है। यदि माताजी का स्वास्थ्य ख़राब होगा तो उसमें सुधार आएगा।

जमीन-मकान-वाहन के क्रय-विक्रय से संबंधित काम लाभदायी रहेंगे। प्रोपर्टी लेने या बेचने के लिए शुभ योग बन रहा है। बिजनेस में भागीदार का सहयोग मिलेगा।

जो जातक अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह योग्य व्यक्ति का रिश्ता आएगा। जो विदेश में रहते हैं, उनके लिए जन्मस्थान के पास से रिश्ता आएगा। जो पहले से ही किसी के प्रेम में हैं उनकी प्रिय व्यक्ति से साथ संबंध में मधुरता आएगी।

शेयर मार्केट में भी लाभ होगा। संतान पक्ष की तरफ से काफी शांति रहने की संभावना है। माह उत्तरार्ध में संतान का किसी परीक्षा में अच्छा परिणाम आएगा अथवा उसको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उनकी कार्यसिद्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

प्रेम संबंधों में प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता में वृद्धि होगी और यदाकदा मिलन अथवा किसी प्रकार से कम्युनिकेशन का संयोग बनेगा। पिता को अभी तक कोई परेशानी हो तो वह कम होगी।

प्रोफेशनल और निजी लक्ष्यों को हासिल करने में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धियों के कारण थोड़ी मुश्किल सहन करनी पड़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिल रहा है, ऐसा महसूस होगा।

टिप्सः सूर्य पूजा हर रोज करें। रविवार केवल खीर एवं रोटी खाकर उपवास करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल