1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि

माह के शुरूआती पखवाड़े में लंबी अवधि के निवेश के लिए माहिर लोगों का परामर्श लेना जरूरी है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी। उनसे लाभ की प्राप्ति होगी।

जमीन मकान के काम में ठहरने और प्रतीक्षा करने की नीति अपनाने से लाभ होगा। जीवन साथी के कारण लाभ होगा। व्यवसायिक मोर्चे पर काम में सुधार आता दिखाई देगा। इससे उत्साह में वृद्धि होगी।

नौकरीपेशा अपने हाथ में आए किसी भी कार्य को सरलता से पूरा कर सकेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में आनंद, प्रेम, मस्ती आदि की अधिकता रहने से एक अलग स्फूर्ति भरे वातावरण का अनुभव करेंगे।

माह के दूसरे पखवाड़े दौरान जीवनसाथी के स्वभाव में अहं पैदा होने से संबंध बिगड़ने की संभावना है। जिन जातकों को पित्त की समस्या है, उन्हें फिलहाल खाने पाने में खूब सावधानी रखनी होगी।

संतान की पढ़ाई संबंधित खर्च बढ़ने की संभावना है। माह के अंत में धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इसके अलावा आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी रखें।

व्यवसायिक मोर्चे पर आप रुकावटों के साथ आगे बढ़ सकेंगे, जिसके कारण पैसे की आगमन धीमी लेकिन स्थिर गति होता रहेगा।

टिप्सः दुर्घटना से सावधान रहें। बुधवार को उपवास करें। बुधवार को सफार्इ कर्मचारी को काले रंग के कपड़े का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल