1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि

माह की शुरूआत में आप नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंगी जातक के साथ संबंध बढ़ाते समय ध्यान रखें। आप व्यवसाय में लाभ कमाने के लिए योजना बनाएंगे। जिन लोगों का विदेश में किसी प्रकार का बिजनस है, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए भी प्रगतिकारक और नए अवसर दिलाने वाला समय है। आपके पिता के भी इस समय बहु प्रतीक्षित शुभ काम हो सकते हैं और उनकी नौकरी अथवा बिजनेस के काम में निर्विघ्न प्रगति दिखाई देगी।

8 को महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। दूसरे सप्ताह दौरान आपको मान सम्मान मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है।

विदेश से आमदनी अच्छी रहेगी। माह के उत्तरार्ध की शुरूआत में आपको हृदय में थोड़ी शांति महसूस होगी। आपके जमीन-मकान और वाहन संबंधी काम का भी कुछ अंशों में समाधान होगा। लं

बे समय से रुके पड़े कार्य पूरे होंगे अथवा उस दिशा में सकारात्मक गतिविधि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी अवरोधजनक स्थिति रहेगी और प्रवेश के कार्यों में भी विलंब हो सकता है।

अचानक ड्रॉप लेने की नौबत आ सकती है। माह के अंतिम सप्ताह दौरान मित्रों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा का योग भी बनेगा।

टिप्सः गुस्से पर नियंत्रण रखें। मंगलवार को मसूर की दाल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल