1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा जुलाई माह, क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 04:47 pm IST

इस माह शुक्र अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इसके साथ ही शनि और राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके कामकाज में तोड़ा प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। जानिए अपनी राशि के अनुसार...

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि

माह के शुरूआती दो दिवस खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। हालांकि, शुक्र के कर्क राशि में आने से आप राहत महसूस करेंगे। मंगल के मार्गी होने से नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान आएगा।

फ्रेशर्स को नए अवसर मिलेंगे और अन्य लोगों को उच्च पद मिलने अथवा अपने हुनर से उज्ज्वल करियर का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर मिलेगा। परिवार या मित्र मंडली के साथ अथवा व्यवसाय या नौकरी संबंधी काम के लिए अन्य शहर जाना पड़ सकता है।

दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में जमीन-मकान-वाहन से संबंधित सभी काम पूर्ण होंगे। परंतु, साथ ही साथ मन की अशांति रहेगी। दूसरे सप्ताह का मध्य भाग सामान्य रहेगा। संतान संबंधित कितने ही प्रश्न आप को बेहद परेशान रखेंगे।

प्रेमियों में कम्युनिकेशन के समय गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें और पारस्परिक विश्वास को अखंड बनाए रखें। तीसरा सप्ताह जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा।

आप नियमित से अधिक आय प्राप्त करने के लिए नर्इ योजना बनाएंगे, ऐसी संभावना है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए नया रिश्ता आएगा अथवा कहीं बात चल रही हो तो उसमें प्रगति हो सकती है।

प्रेमियों के भी परिजनों से स्वीकृति मिलने से विवाह का मार्ग प्रशस्त होगा। सार्वजनिक जीवन में आप सक्रिय रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ की आशा रख सकते हैं।

टिप्सः कुत्ते को बिस्कुट दूध दें एवं आेम कं केतवे नमः मंत्र जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल