1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
माह के पूर्वार्ध दौरान हर काम में जातको को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि जातक बुजुर्गों की आज्ञा मानेंगे तो फायदे में रहेंगे क्योंकि उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ने से आप बढ़े संकट से बच सकेंगे। छोटे भाई-बहन आपकी बातों से असहमत हो सकते हैं, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा।

आप जीवन में कुछ नया सीखेंगे। यदि आप को कलात्मक विषयों व पेंटिंग का शौक हो, तो आपको खूब लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा हो तो फिलहाल आगे बढ़ने से बचें क्योंकि आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना कम है। जातक पढ़ाई में खूब अच्छी प्रगति कर सकेंगे। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहने से कोई भी विषय जल्दी समझ सकेंगे। इस समय आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

माह उत्तरार्ध में जिन जातकों को हड्डी, आंखों, स्नायु, गुप्तांग से संबंधित बीमारी हो तो उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में तकलीफ न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उनके विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। कोई छोटा ऑपरेशन भी करवाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातक अपने काम से काम रखें अन्यथा नौकरी जाने का प्रबल योग बन रहा है। धार्मिक खर्च में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
टिप्सः रविवार को गुड़ एवं घी का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल