1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
माह की शुरूआत में आप को आनंद उत्साह रहेगा और दिल में रोमांस की भावना अधिक महसूस होगी। प्रियजन अथवा जीवन साथी के साथ कहीं बाहर जाना हो सकता है। आप विपरीत लिंगी जातक के प्रति आकर्षित होंगे। आपके वैवाहिक जीवन के लिए विशेष शुभ फलदायी नहीं है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें।

12 के पश्चात आप अचानक धन लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से फायदा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी शारीरिक संबंधों में मजा नहीं आएगा। किसी बेकार के विषय में गलतफहमी भी पैदा हो सकती है।

आप को लाभ होगा तथा आमदनी में वृद्धि के प्रयास में भी सफलता मिलेगी। माह के उत्तरार्ध में जीवन साथी के नाम पर किए गए निवेश में अथवा किसी व्यावसायिक काम में लाभ होगा। बीमारी के इलाज अथवा मौज-शौक पर आशा से खर्च अधिक होगा।

महिलाओं को गर्भाशय अथवा प्रजनन तंत्र से संबंधित कोई तकलीफ भी रहेगी। परिवार में थोड़ी परेशानी रहेगी। हालांकि, इसके समाने अचानक धनलाभ की संभावना भी दिखाई दे रही है। असंगति के कारण आप गलत आदतों, व्यसनों अथवा अनैतिक कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इसलिए आत्मसंयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी संभाल के लिए भोजन में नियमितता बनाए रखें।
टिप्सः सूर्य पूजा करें। जीवन साथी के साथ अहं का टकराव नहीं हो, इसका ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल