1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
माह की शुरूआत में आर्थिक लाभ होगा तथा पेशेवर प्रगति हेतु योजना बनाने के लिए भी शुभ समय है। कोई विद्वान व्यक्ति, सामाजिक अथवा व्यवसायिक क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति के साथ मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। उधार-वसूली के कार्यों में समाधान आ सकता है।

शुरूआती सप्ताह गुजरने के साथ ही आप महसूस करेंगे कि आपका भाग्य आपका साथ न दे रहा है। इसलिए गणेशजी की सलाह है कि आप हरे रंग का अधिक उपयोग करें। बुधवार को विशेषकर हरे रंग के कपड़े पहनें। वक्री मंगल का तुला में प्रवेश आपके विरोधियों की संख्या में वृद्धि करेगा।

गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने गुस्से एवं आवेश पर काबू रखना चाहिए। वाहन चलाने में ध्यान रखना होगा। गर्मी और पित्त संबंधित रोग होने की संभावना दिखाई दे रही है। वर्तमान समय में स्वभाव में आवेश रहेगा और काम में आप उमंग-जोश से आगे बढ़ेंगे। 19 तारीख़ आपके लिए मानसिक चिंता और हताशा पैदा करने वाली रहेगी।

पारिवारिक क्लेश की संभावना भी अधिक दिखाई दे रही है। इस दिन आलस के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। 23 और 24 को आप को हृदय में थोड़ी अशांति का अनुभव होगा तथा माता को लेकर चिंता का भी अनुभव होगा।
टिप्सः पैर में चोट नहीं लगे, इसका ध्यान रखें। संकट नाशन गणेश स्तोत्र का पाठ हर रोज करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल