1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
माह के शुरूआती सप्ताह में आपकी चिंता थोड़ी बढ़ेगी, काम में अवरोध आएंगे और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ का अनुभव होगा। आपके महत्वपूर्ण काम में विघ्न अथवा अवरोध उत्पन्न होगा। अचानक कोई अप्रत्याशित नकारात्मक घटना भी हो सकती है।

आर्थिक रूप से यह समय सामान्य रहेगा। परंतु, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तकलीफ अथवा वैवाहिक जीवन में असंतोष उत्पन्न होगा। 5 से 7 तक आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। हर काम में मित्रों, सहकर्मियों तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा।
आप तमाम प्रकार से आनंद और प्रसन्नता में समय व्यतीत करेंगे। 10 और 11 तारीख काफी अच्छी है एवं इस समय कोर्इ अच्छा कार्य कर सकते हैं। 10 से 15 तक आपको परिजनों और विशेषकर पिता का साथ मिलेगा तथा कार्य स्थल पर महिलावर्ग का अच्छा सहयोग मिलेगा। जो जातक सीए हैं, उनकी परफोर्मेन्स में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

माह उत्तरार्ध में आप किसी नए उद्यम अथवा व्यापार संबंधी योजना बनाकर उसको साकार स्वरूप प्रदान कर सकेंगे। हालांकि, कुछेक जातकों को जमीन-मकान-वाहन संबंधित चिंता रहेगी। माता की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी मतभेद अथवा गलतफहमी खड़ी होगी।संतान संबंधी चिंता रहेगी। गर्भवती महिलाओं को भी ध्यान रखना पड़ेगा।
टिप्सः हर रोज पीले या बदामी रंग के कपड़े पहनें या रंग का रूमाल अपने साथ रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल