1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस माह की शुरूआत में नौकरीपेशा लोगों के वरिष्ठजनों अथवा सहकर्मियों के साथ गलतफहमी के कारण मतभेद हो सकते हैं। वैसे माह की शुरूआत आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सभी प्रकार से शुभ है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। एक या ज्यादा स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी।

जीवन साथी या प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताने या घूमने-फिरने जाने का योग बन रहा है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेशगमन के लिए अथवा विदेश में व्यापार हेतु कोई भी काम पूर्ण करने के लिए यह योग शुभ है। मनपसंद वस्तुओं की खरीद और मौज मस्ती पर खर्च का संकेत दे रहा है।

कुछ अप्रत्याशित खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। विपरीत लिंगी जातकों के साथ संबंधों में संयम रखें अन्यथा आगे चल कर आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। मंगल पारगमन के कारण अध्ययन और प्रेम संबंध में थोड़े थोड़े समय के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है।
20 के आस पास आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही साथ उधारी, लोन, किसी से अप्रत्याशित आर्थिक सहायता, गिफ्ट आदि के रूप में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपका मन आनंदमय और प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि, जीवन साथी के साथ मतभेद रहने की संभावना होने से व्यवहार में समाधान की वृत्ति रखें।
टिप्सः वर्ष के दौरान हर सोमवार या विशेषकर इस महीने में शिवलिंग की पूजा दूध एवं पानी से करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल