1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस माह की शुरूआत में आपको चिंता, बेचैनी और मुश्किल का अनुभव होगा। गिरने-चोट लगने से खुद को बचाएं और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। वसीयत से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रह सकती है अथवा ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में तनाव की संभावना है। आपकी गूढ़ विद्याओं जैसे कि ज्योतिष, योग, ध्यान आदि में रुचि बढ़ेगी। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

6 और 7 आपके लिए अधिक शुभ फल प्रदान नहीं करेगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है। विदेश से लाभ होगा और विदेश में व्यापार के विस्तार की योजना में सकारात्मक गति देखने को मिलेगी। 8 और 9 भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। 13 और 14 को आप नया कार्य शुरू करेंगे।

काम या बिजनेस के लिए नर्इ योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय आपको लाभदायी रहेगी। 15 और 16 तारीख को आप को जमीन-मकान के काम या वाहन की चिंता रहेगी। 20 और 21 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी। इसके पश्चात नौकरी में भी सहकर्मियों द्वारा धोखाधड़ी की संभावना है।

अचानक कोई तकलीफ या महत्व के किसी काम में रुकावट पैदा हो सकती है। हमेशा मन में भय जैसी स्थिति प्रतीत होगी । 27 और 28 तारीख आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगी।
टिप्सः हर शनिवार पीपल की पूजा करें। पीपल की जड़ में तेल का दीपक जलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल