1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

वृष राशि
वृष राशि

वृष राशि
माह की शुरूआत में आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। परंतु किसी काम में अवरोध आने से आप को मानसिक रूप से व्याकुलता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ वैचारिक मतभेद खड़े होंगे और काम में गैरजरूरी विलंब एवं अनिर्णायक स्थिति उत्पन्न होगी।

स्वास्थ्य की शिकायत, जायदाद व धंधे के मामले में कोर्ट कचहरी संबंधी कार्यों में गैरजरूरी खर्च होने की संभावना है। इस माह में बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा। 5से 7 तारीख़ तक आप आनंद उत्साह से अपने सभी काम कर सकेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों व उच्च वर्ग के लोगों की तरफ से आप को सहायता मिलेगी।

12 को थोड़ा उद्वेग, दुविधा, परेशानी एवं मानसिक उथल पुथल रहेगी। उत्तरार्ध की शुरूआत में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धियों को आप सरलता से पराजित कर सकेंगे। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 21 के आस पास विघ्न और तकलीफ आने की संभावना है। मन में अशांति रहने से निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से शुभ समय है। 29 और 30  को थोड़े खर्च, तकलीफ, मुसीबत तथा जीवन साथी के साथ मतभेद और व्यर्थ की भाग दौड़ का संकेत दे रही है।

टिप्सः बुधवार को शिवलिंग की पूजा करें। यदि संभव हो तो शिवजी को नियमित जल चढ़ाएं। कुत्तों को दूध पिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल