1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

मृत्यु पंचक के साथ शुरु हुआ जून माह, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2016 09:24 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 09:35 am IST

आज से जून माह की शुरुआत हो गई है। जो कि मृत्यु पंचक के साथ हुई है। वहीं गुरु-चांडाल योग के चलते कई राशियों को इस बार अत्यन्त दुख भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि
माह के पहले सप्ताह दौरान आपकी नौकरी से संबंधित थोड़ा शुभ फल मिलेगा। छात्रों को पढ़ने में अनुकूलता रहने की संभावना है। एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि होगी। हालांकि, संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी व्यापार में नया काम मिलेगा। साथ ही, अच्छा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। नौकरी में शत्रु होने पर भी आप अपनी कुशलता के बल पर प्रमोशन के योग बना सकेंगे।

दूसरे सप्ताह दौरान आपके स्वास्थ्य में भी थोड़े बहुत अंशों में सुधार आएगा। मौसा पक्ष से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसायिकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहेगा। आप लोन के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता की संभावना प्रबल रहेगी।

माह उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन में पति –पत्नी के बीच अंह का टकराव होने की संभावना है। खर्च कम हो जाने से आप को थोड़ी मन की शांति रहेगी और निवेश की दिशा में भी विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी शुभ समय है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

आपकी राशि के पुरुष जातकों को वैवाहिक जीवन में अधिक तकलीफ रहेगी। माह के अंतिम सप्ताह दौरान किसी कारण चिंता या उलझन और गलतफहमी का अनुभव होगा। हालांकि, कुछ दिन आनंद और उत्साह देने वाले रहेंगे।
टिप्सः छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन भोजन करवाएं। शुक्रवार को नमक बिना का भोजन लें। कोर्इ गरीब महिला को शुक्रवार क्षमता अनुसार दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल