1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह दो ग्रह करेगे राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में प्रभाव और उपाय

इस माह दो ग्रह करेगे राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2016 08:18 am IST,  Updated : Apr 01, 2016 08:20 am IST

अप्रैल माह में एक साथ दो ग्रह राशि परिवर्तन करेगे जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अशुभ तो कुछ राशि के लिए शुभ होगा। जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर और उससे बचने के उपाय।

तुला
तुला

तुला राशि
माह की शुरूआत में जो जाातक परीक्षा में बैठ रहे हैं, उनको अपेक्षित नतीजे मिलने की संभावनाएं बहुत कम है। किसी काॅलेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने में भी अवरोध का सामना करना होगा। अचानक समस्या आ जाने से ड्रॉप लेने की नौबत भी आ सकती है।

दूसरे सप्ताह दौरान जीवन साथी के साथ अहं का टकराव हो सकता है। हालांकि, सार्वजनिक जीवन के लिए शुभ चरण है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनस करते हैं, उनका भागीदार के साथ थोड़ा अहं टकराएगा। 14 से 16 तारीख़ तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी उधार-वसूली और आर्थिक व्यवहार के कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे।

17 तारीख़ के बाद आपको कभी कभी ऐसा महसूस होगा कि परिवार के लोग और आपका जीवन साथी भी आप को समझने का प्रयास नहीं कर रहा है। इसलिए वर्तमान समय में विशेषकर किसी के साथ गलत बात कर संबंध नहीं बिगाड़ें।

माह के अंतिम सप्ताह दौरान शुक्र राशि बदलकर मेष अर्थात् आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी राशि के पुरुष जातक के लिए वैवाहिक जीवन में थोड़ा तकलीफ दायक साबित होगा। परंतु, वर्तमान समय में आप आप के जीवन साथी को संपूर्ण प्रकार से अनुकूल करने का प्रयत्न करेंगे।

टिप्सः रविवार तथा संभव हो तो हर रोज सूर्य पूजा करें। सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ओम ह्रीम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल