1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह दो ग्रह करेगे राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में प्रभाव और उपाय

इस माह दो ग्रह करेगे राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2016 08:18 am IST,  Updated : Apr 01, 2016 08:20 am IST

अप्रैल माह में एक साथ दो ग्रह राशि परिवर्तन करेगे जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अशुभ तो कुछ राशि के लिए शुभ होगा। जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर और उससे बचने के उपाय।

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
माह पूर्वार्ध की शुरूआत में स्नायुयों में खिंचाव की शिकायत भी रह सकती है। इसके पश्चात गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा जल्दबाजी में निर्णय न लें। हालांकि, प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगतिकारक समय प्रतीत हो रहा है। इस समय नकारात्मक विचार न रखें। आप को पारिवारिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वार्ध के मध्य में आपको काम में थोड़ा अवरोध आएगा और परिवार में भी तकलीफ हो सकती है। माता की तबीयत के विषय में चिंता रहेगी। वर्तमान समय में विशेषकर जमीन-मकान-वाहन अथवा किसी जायदाद में बड़ा निवेश करने से दूर रहें। प्रोपर्टी से लाभ नहीं मिल सकेगा। यदि विद्यार्थी जातकों की परीक्षा है तो उसमें भी अच्छा परिणाम आएगा।

पूर्वार्ध के अंत में आप किसी सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा वरिष्ठजनों, विद्वानों, प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और उनसे लाभ होगा। माह के उत्तरार्ध की शुरूआत में आप अपनी जिद के कारण कितने ही महत्वपूर्ण निर्णय समय पर नहीं ले सकेंगे।

आपके निजी संबंधों में स्वभाव के कारण तनाव आ सकता है। उत्तरार्ध के अंतिम भाग में काम के अधिक भार और दौड़ धूप के कारण स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आप मंगलवार का उपवास करेंगे।

टिप्सः प्रेम संबंधों एवं पैसे के मामले में किसी पर अधिक विश्वास नहीं करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल