1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:15 pm IST

धर्म डेस्क: इस माह के पहले सप्ताह उत्तरार्ध सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही यह माह नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के साथ शुरु हुआ है। जिसके

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस माह की शुरूआत में आप जायदाद और वाहन के कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। नया मकान खरीदने या बेचने के लिए समय योग्य दिखाई दे रहा है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। विचारों में सकारात्मकता आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नए मित्रों के साथ भी मुलाकात होगी। कितने ही लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। शनि आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण कर कर रहा है, जो संतान संबंधी चिंता का संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा।

हालांकि, दूसरे सप्ताह की शुरूआत शुभ दिखाई दे रही है। आर्थिक प्रगति या आवक के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यावसायिक शुरूआत अथवा नौकरी में फेरबदल करने के इच्छुक जातकों के लिए नए अवसर आ सकते हैं।

माह के उत्तरार्ध हृदय में बेचैनी, अशांति और असंतोष रह सकता है। वित्तीय लाभ मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के काम से पैसा कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आय कर सकेंगे।

लोन और उधार वसूली जैसे काम पूरे होने से हाथ में नगदी की मात्रा में वृद्धि होगी। गणेशजी आपको इस समय आर्थिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश पर बल देने की सलाह दे रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

टिप्सः मंगलवार का उपवास करें। मसूर की दाल किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। लाल रंग का उपयोग नहीं करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल