1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:15 pm IST

धर्म डेस्क: इस माह के पहले सप्ताह उत्तरार्ध सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही यह माह नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के साथ शुरु हुआ है। जिसके

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
माह के शुरूआती समय दौरान बुध कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे आपकी राशि से दूसरे भाव में बुध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपके आर्थिक लाभ और परिवार से लाभ के मामले में वर्तमान समय अति उत्तम साबित होगा।

सप्ताह के शुरूआती समय में मानसिक शांति, उत्साह, उमंग और प्रसन्नता रहेगी। प्रियजनों के साथ किसी घूमने के स्थान पर अथवा होटल, सिनेमा में जाने का योग बनेगा। दूसरे सप्ताह दौरान शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, जो जमीन-मकान और प्रोपर्टी में शुभ फल प्रदान करेगा। आपको नौकरी-व्यवसाय में अच्छी आमदनी होने की संभावना है।

परिवार तथा सार्वजनिक जीवन में आप का मान-सम्मान बढ़ेगा। माह उत्तरार्ध की शुरूआत में आपको संतान की थोड़ी चिंता रहेगी। भाग्य सभी कामों में साथ देगा। इस सप्ताह में आपके नौकरी और व्यापार से संबंधित सभी काम बढ़िया तरीके से पूरे होंगे।

विघ्न और अवरोध बिना आप शांति और उमंग से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। माह के अंतिम सप्ताह की शुरूआत में खर्च बढ़ सकता है। आध्यात्मिक दृष्टि से जो लोग ध्यान, योग आदि में जुड़े हैं अथवा उसमें अधिक रुचि रखते हैं, वे इस समय दिव्य अनुभव भी करेंगे। गूढ़विद्या तथा ज्योतिष आदि का भी आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्सः मंगलवार को उपवास करें एवं मसूर की दाल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस समय ओम अं अंगारकाय नमः मंत्र भेजें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल