1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

अक्टूबर: इस माह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:15 pm IST

धर्म डेस्क: इस माह के पहले सप्ताह उत्तरार्ध सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही यह माह नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के साथ शुरु हुआ है। जिसके

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस माह बुध राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। माह की शुरूआत में आप प्रेम संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की आशा रख सकते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यवसाय से जुड़े मामलों में राहत रहेगी। इस समय नकारात्मक विचार न करें।

माह के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा जातकों को काफी अनुकूलता रहेगी। आप को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। विशेषकर मधुमेह, मूत्र संबंधी रोग और किडनी रोग की पीड़ा में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। नौकरी-व्यवसाय और वित्तीय से जुड़े लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

तीसरे सप्ताह दौरान आपको परिजनों विशेषकर बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपके सभी कार्य कम मेहनत से पूरे होंगे। हालांकि, व्यवसाय भागीदार के साथ मतभेद होने की संभावना है। अनैतिक संबंधों में सावधानी रखें अन्यथा आपके पारिवारिक और दाम्पत्य संबंधों में दरार आने की पूरी संभावना रहेगी।

माह के अंतिम सप्ताह दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन थोड़ा वाणी में संयम रखें। प्रियजन से जुड़े कार्य के कारण लंबी यात्रा की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में कोई रुकावट अथवा परेशानी रहेगी। आपको हृदय में अशांति का अनुभव होगा।

टिप्सः घर के नौकरों एवं पेशेवर स्थल पर अधीनस्थ कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल