1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में शुक्र आपके लिए जमीन-मकान और प्रोपर्टी में शुभ फल प्रदान करेगा।

सप्ताह के शुरूआती समय में आपको नौकरी-व्यवसाय में आमदनी और उधारी में शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार तथा सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए अचानक छोटी-मोटी तकलीफ अथवा मुश्किल वाला रहेगा, इसलिए सतर्क रहें। किसी काम में अप्रत्याशित अवरोध अथवा फेरबदल भी होगा।

वर्तमान समय में काम के स्थान पर आपको शांति से बैठकर काम करने की अधिक इच्छा होगी। आप दौड़ धूप कम पसंद करेंगे। इस सप्ताह आपको प्रिय व्यक्ति अथवा जीवन साथी के साथ बाहर होटल अथवा सिनेमा जाएंगे। उनके साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।

सप्ताह का अंतिम भाग भी शुभ रहेगा। शेयर मार्केट में अचानक धन लाभ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लॉटरी और सट्टे में लाभ भी मिलता रहेगा। सप्ताह की 11 तारीख को दशहरा है, जो सर्व कार्यों की शुरूआत के लिए एक शुभ मुहूर्त है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल