1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। परिवार में कोई शुभ अथवा धार्मिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। जमीन मकान की खरीद-बेच का योग बनेगा और प्रोपर्टी संबंधित कार्यों से आप को लाभ होगा।

वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अभ्यास में अधिक अनुकूलता रहेगी। इस समय जिनकी परीक्षा है, वे अच्छे परिणाम की आशा रख सकते हैं। प्रवेश अथवा अभ्यास के लिए आगे क्षेत्र पसंद करने संबंधी कार्यवाही रुक गई हो अथवा निर्णय न ले पा रहे हों तो फिलहाल उन प्रश्नों का समाधान आ सकता है।

अचानक धनलाभ की अपेक्षा भी रख सकते हैं। वैसे तो आप को पूरे वर्ष के दौरान शेयर मार्केट में फायदा नहीं है। परंतु, वर्तमान अल्प अवधि में अचानक धन लाभ की संभावना देखते हुए वायदा बाजार, शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में सोच समझकर का साहस कर सकते हैं।

संतान की ओर से शुभ समाचार की आशा रख सकते हैं। प्रणय संबंधों की बात करें तो आप से बड़ी उम्र के किसी व्यक्ति के साथ आपकी निकटता बढ़ सकती है। वर्तमान समय में कोई सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करता हो अथवा नौकरी में पदोन्नति के लिए प्रतियोगी परीक्ष दे रहा हो उसके लिए शुभ फलदायी समय है। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपकी आमदनी बढ़ेगी और व्यवसाय अथवा नौकरी में लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल