1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। शुक्र का व्यय स्थान में भ्रमण होने से आप में विलासी वृति बढ़ सकती है। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षण के कारण अनैतिक संबंध का भी विचार आ सकता है। आपके मौज शौक और भोग विलास, गैजेट्स की खरीद, घूमने-फिरने पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने की संभावना प्रबल बनेगी।

नौकरीपेशा लोग प्रोफेशन के प्रयोजन से दूर स्थान या विदेश की यात्रा की संभावना प्रबल बनती दिखाई दे रही है। जो लोग विदेश के साथ व्यापार करते हैं, उन्हें बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपके संबंधों में निकटता आएगी और चरम सुख का आनंद उठाने के अवसर मिलते रहेंगे।

इस सप्ताह आप को परिवार में क्लेश न हो, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। वाणी से लाभ होने का योग, विशेषकर सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातक अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग में आपको किसी काम के लिए यात्रा या बाहर जाने का योग है। यात्रा की पूर्व योजना में अचानक फेरबदल हो सकता है। सप्ताह के अंत भाग में चंद्र चौथे भाव से गुजरेगा, जो परिवार में शांति का माहौल कायम रखेगा। वाहन की खरीद का योग बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल