1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप को मानसिक प्रफुल्लितता और आनंद का अनुभव कराएगा तथा किसी काम में आपका उत्साह खूब अच्छा रहेगी। अब तक जिन जातकों के विचारों में नकारात्मकता थी, उनमें अब कमी आएगी और आप जीवन के अच्छा पहलुओं पर अधिक ध्यान देंगे।

वर्तमान समय में खर्च में कमी आएगी और आमदनी में स्थिरता आएगी। काम के स्थान पर आपके सहकर्मियों के साथ तथा घर के आस पास के लोगों के साथ संबंधों में सौहार्द बढ़ेगा। आप अपनी आस पास के ही किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में भी आगे बढ़ सकते हैं।

विवाहित जातकों के जीवन साथी उनके साथ कदमताल मिलकर चलने का प्रयास करेंगे तथा आपकी जवाबदारियां निभाने में मदद करेंगे। सप्ताह के मध्यभाग में आपके काम में थोड़े अवरोध खड़े होंगे। परंतु, यह समय विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होगा।

किसी संस्थान में प्रवेश अथवा उच्च अध्ययन के लिए कोई प्रयास चल रहा है तो अवश्य सफलता मिलेगी। अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी और आपकी समझने की शक्ति भी खूब अच्छी रहेगी। मित्रों का सहयोग भी अच्छा मिलता रहेगा। जो जातक इस समय परीक्षा में बैठ रहे हैं, उनको अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता में भी काफी कमी आएगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल