1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस समय आपके मित्र और भाई-बहन के साथ मिलकर घूमने-फिरने और रेस्टोरेंट जाने इच्छा प्रबल होती दिखाई दे रही है। इसके पीछे खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। हांलाकि आपके सारे खर्च आनंद के लिए होने के कारण जैब खाली होने का अफसोस नहीं रहेगा। इस समय के दौरान शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है।

प्रणयजीवन में नये संबंधों की कोंपले फूटने की संभावना प्रबल है। आपको सार्वजनिक या प्रोफेशनल जीवन में विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों से आपको खूब मदद मिलती रहेगी। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए यह समय खूब उत्तम है।

संतान के इच्छुक जातकों के लिए भी आशा भरा समय कहा जा सकता है। शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी की प्रवृत्तियों में सोच-विचार कर निवेश करने से आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थी जातकों में जो विशेषकर सृजनात्मक और रचनात्मक विषयों से जुड़े हैं वे उत्तम प्रगति कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल