1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में अर्थात् आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश कर रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए प्रगति कारक रहेगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आपके पिता को अभी तक कोई तकलीफ होगी तो उसमें भी कमी आएगी।

पिछले थोड़े समय से यात्रा और प्रवास की योजना बना रहे हैं तो आने वाले एक महीने के दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग कमीशन, ट्रेवलिंग, ट्रांसपोर्ट, लेखन, कम्युनिकेशन, सायबर कैफे और कूरियर आदि जैसे व्यवसाय में हैं उन्हें इस समय खूब लाभ प्राप्त होगा।

व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल सिद्ध होगी अथवा जो नयी शुरूआत करना चाहते हैं उसमें भी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। इस सप्ताह का शुरूआती और अंतिम भाग आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा परंतु मध्यभाग में थोड़ी विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर विशेष चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस समय मित्रों और बुजुर्गों से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल