1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि अर्थात् आपकी राशि से छठवें भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आर्थिक मजबूती रहेगी और नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि, इस शत्रु या प्रतिस्पर्धी अधिक सक्रिय रहेंगे, इसलिए काम में किसी प्रकार की भी लापरवाही न बरतें।

आप को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। विशेषकर मधुमेह, मूत्र संबंधी रोग और किडनी रोग की पीड़ा में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। आपको दवा का भी कम असर दिखाई देगा अन्यथा पुरानी बीमारी में रिकवरी न आए, ऐसी संभावना भी है। सप्ताह के मध्य में भी काम में अवरोध आएंगे और भाग्य मुँह फेरकर बैठा हो ऐसा प्रतीत होगा।

सप्ताह का अंतिम दिन सभी प्रकार से उत्तम और कार्य में सफलता दायक बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय और वित्तीय सभी प्रकार के रुके हुए कार्य इस समय पूर्ण होंगे, आपके मकान जमीन और वाहन संबंधी दस्तावेजी प्रक्रिया अभी पूरी कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल