1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

10 से 16 अक्टूबर: इस राशि के जातक रहे सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:53 pm IST

इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ति के साथ-साथ दशहरा भी है। जिसके कारण कई राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा। तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि आपके बारें में क्या कहती ह

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह में शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में प्रथम दिन किसी काम में अनावश्यक जल्दबाजी न करें। गुस्से या जल्दबाजी से गलत निर्णय लेंगे जो आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

सप्ताह के मध्य भाग में आपके रुके हुए काम पूरे होने से मानसिक शांति रहेगी। पत्नी या भागीदार से लाभ की आशा रख सकते हैं। जो लोग सरकारी काम से जुड़े हैं अथवा सरकारी नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

जिन लोगों को धार्मिक यात्रा, धर्म या कर्मकांड अथवा पूजा पाठ से संबंधित कोई कार्य हो तो इस समय पूर्ण होगा। विदेशगमन के लिए वीजा संबंधी कार्य अथवा लंबी यात्रा की कोई योजना हो तो उसमें भी सफलता मिलेगी।

सप्ताह के अंतिम दो दिन आपको सर्व प्रकार से लाभ दिलाने वाला रहेगा और मित्र एवं बुजुर्गों की मदद मिलती रहेगी। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल