1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि

सप्ताह की शुरूआत में शुक्र और सूर्य अनुक्रम से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय के दौरान जिन जातकों को हड्डी, आँखों, स्नायु, गुप्तांग से संबंधित बीमारी हो तो उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उनके विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। कोई छोटा ऑपरेशन भी कराना पड़ सकता है।

नौकरी करने वाले जातक अपने काम से काम रखें अन्यथा नौकरी जाने का प्रबल योग बन रहा है। भागीदारी के साथ और राजनीति से जुड़े जातकों को अपने काम का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। मंगल के तुला राशि में प्रवेश करने से आपके प्रेमीजन के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा।

पूरा मन लगाने पर भी आपका इच्छित कार्य नहीं होने पर आपकी भावना में कमी आएगी। इसके कारण आपके संबंधों में दरार आने की नौबत भी आ सकती है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्च की मात्रा अधिक होती दिखाई देगी। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा दुविधापूर्ण रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल