1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरूआत में ही सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसके कारण आपके बच्चों की पढ़ाई पर खर्च में वृद्धि होगी। जीवनसाथी मित्रमंडली में अधिक व्यस्त रहेगा जिसके कारण उसके साथ संबंधों में नीरसता आ सकती है अथवा आप एक-दूसरे के साथ अपेक्षित समय व्यतीत नहीं कर सकेंगे।

आपके कामकाज में उसे विशेष रूचि नहीं होगी, इसलिए उसकी विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह के दौरान आपके मन को विशेष नियंत्रण में रखना जरूरी है। आपको सर्दी, कफ जैसी बीमारी हो सकती है। इस समय संभव हो वहाँ तक जलाशय से दूर रहने का प्रयास करें अथवा जहाँ तकलीफ हो ऐसे स्थान पर न जाएं।

वाणी और व्यवहार में विनम्रता, पारदर्शिता और स्पष्टता रखें। आपके भाग्य के आधार पर यह समय सामान्य रहेगा ऐसा दिखाई दे रहा है। कोई उल्लेखनीय फेरबदल होता दिखाई नहीं दे रहा है। सप्ताह के अंत में मंगल के तुला राशि में आ जाने से आपके मन की चंचलता बढ़ेगी। प्रेमीयुगल की मुलाकात हो सकती है। चल-अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नये संबंध के लिए आपकी इच्छा प्रबल होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशि के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल