1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र राशि बदलकर मिथुन अर्थात् आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह ग्रह दशा ज्योतिषीय दृष्टि से आपके लिए अशुभ दिखाई दे रही है। परंतु, शुक्र आपको अचानक धनलाभ दिलाएगा तथा ससुराल पक्ष की ओर से फायदा होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा, मंगल राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है।

आपकी राशि से बारहवें भाव में वक्री मंगल आपके लिए दुर्घटना और ऑपरेशन के योग खड़े करा अथवा कोई बड़ी बीमारी अथवा गंभीर पीड़ा का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में भी शारीरिक संबंधों में मजा नहीं आएगा। किसी बेकार के विषय में गलतफहमी भी पैदा हो सकती है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आप को लाभ होगा तथा आमदनी में वृद्धि के प्रयास में भी सफलता मिलेगी। जीवन साथी के नाम पर किए गए निवेश में अथवा किसी व्यावसायिक काम में लाभ होगा। सप्ताह के मध्यभाग में दो दिन खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। बीमारी के इलाज अथवा मौज-शौक पर आशा से खर्च अधिक होगा।

इस समय महिलाओं को गर्भाशय अथवा प्रजनन तंत्र से संबंधित कोई तकलीफ भी रहेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन नकारत्मक विचारों अथवा निराशा और हताशा के कारण स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल