1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह शुक्र और सूर्य दोनों ग्रह राशि बदलकर मिथुन अर्थात् आपकी राशि से दशवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपके लिए अतिशुभ फल प्रदान करेंगे। इस समय आपको मान सम्मान और यश कीर्ति प्राप्त होगी। शुक्र और बुध का परिवर्तन व्यापार में भी आप को कम मेहनत में अधिक लाभ और सफलता प्रगति मिलेगी।

पिछले लंबे समय से आप को व्यापार में इच्छित शुभ फल नहीं मिल पा रहा था। बढ़िया समय की राह देखें और धीरज रखने से सभी काम बढ़िया तरीके से पूरे होंगे। जो आपको आगामी समय में ज्ञात होगा। इस सप्ताह मंगल तुला अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में पुनः से प्रवेश कर रहा है। जो आपको थोड़ा पारिवारिक क्लेश देगा।

गणेशजी आपको वाणी में संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। धन के लेन देन के विषय में भी लापरवाही न रखें। सप्ताह का शुरूआती एक दिन थोड़ी दुविधा और किसी काम से व्यर्थ भ्रमण वाला रहेगा। किंतु, काम नहीं होगा। परंतु, इसके बाद का पूरा सप्ताह आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके गुस्सा को लेकर पारिवारिक क्लेश अथवा विवाद होने की संभावना बनेगी। अंतिम दिन शुभ कार्य होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल