1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

इस सप्ताह 3 ग्रह कर रहें राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:45 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:54 am IST

सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल तीनों अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरे ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी कन्या से वृश्चिक राशि तक जाएगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की कुंडली में कोई न कोई प्रभाव

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह में मंगल राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री मंगल आपके लिए सभी प्रकार से तकलीफदायक सिद्ध होगा। सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपको शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेंगे।

इस सप्ताह का प्रथम दिन छोड़ी दुविधा-चिंता और परिवार में मतभेद या मन में बैचेनी के साथ गुजरेंगे। 13 और 14 तारीख को आप नया कार्य शुरू करेंगे अथवा काम या बिजनेस के लिए नर्इ योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय आपको लाभदायी रहेगी। इस समय यात्रा प्रवास या घूमने का कार्यक्रम बनेगा। आप को भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

 जिन लोगों का ट्रांसपोर्ट या कमीशन का बिजनेस है, उनको विशेष लाभ होगा। लेखन या पत्रकारिता में आप अच्छी प्रगति कर सकेंगे। 15 और 16 तारीख को आप को जमीन-मकान के काम या वाहन की चिंता रहेगी। हृदय में उद्वेग-उदासीनता और अशांति रहेगी। माता की तबीयत की भी चिंता रहने की संभावना है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको संतान संबंधी चिंता और प्रेम संबंधों में परेशानी का संकेत मिल रहा है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में थोड़ी तकलीफ होगी और प्रवेश संबंधी काम को लेकर दौड़धूप रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल